ताजा खबर
नेशनल पार्क इलाके में रुक-रुककर हो रही मुठभेड़
11-Nov-2025 12:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 11 नवंबर । जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह से जोरदार मुठभेड़ जारी है।
सूत्रों के अनुसार, जवानों ने इलाके में घेराबंदी करते हुए नक्सली नेताओं को घेर लिया है। सूत्रों से जानकारी के मुताबिक, कुछ नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की भी खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मुठभेड़ सुबह से ही चल रही है और खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


