ताजा खबर
10 दिन का अल्टिमेटम, वर्ना आईडी कार्ड जमा कर देंगे मंत्रालय कर्मी
11-Nov-2025 9:28 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 नवंबर। मंत्रालय कर्मचारी संघ ने नए डिजिटल आईकार्ड में 10 दिन के भीतर सुधार करने अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान संशोधन नहीं होने की स्थिति में सभी अधिकारी कर्मचारी 21 नवंबर को अपने आईडी कार्ड संघ के पदाधिकारियो के पास जमा कर देंगे ताकि संघ अध्यक्ष उन्हें रजिस्टार शाखा में वापस जमा किया जा सके। संघ कार्ड में मंत्रालय महानदी भवन उल्लेख करवाना चाहता है, ऐसा पुराने कार्ड में 25 वर्ष से होता रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


