ताजा खबर
दिवंगत शिक्षा कर्मियों की विधवा महिलाएं रात ठंड में धरने पर
10-Nov-2025 11:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 नवंबर। दिवंगत शिक्षा कर्मियों की विधवा महिलाएं अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर कड़ाके की ठंड में रात में कलेक्ट्रेट गेट के सामने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के नीचे धरना पर बैठ गईं हैं। इन्हें हटाने पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। उन्हें कहां ले जाएंगे यह नहीं बताया जा रहा।
इससे पहले दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ के सदस्यों ने अपनी नियुक्ति को लेकर की जा रही अनावश्यक देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर राजभवन के सामने से रैली निकाल राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ की अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने सीएम साय से मिलकर चर्चा की थी। सीएम ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


