ताजा खबर

अमित बघेल पर 5 हजार ईनाम घोषित
10-Nov-2025 10:57 PM
अमित बघेल पर 5 हजार ईनाम घोषित

कई जगहों पर छापेमारी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 10 नवंबर। सिंधी, और अग्रवाल समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल को भगोड़ा घोषित किया है। अमित पर 5 हजार रुपए लिए इनाम का ऐलान किया है।

अमित बघेल की तलाश में पुलिस कई ठिकानों पर  छापेमारी की है। अमित पर अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज है। इन सबके बीच नई राजधानी के किसान अमित बघेल के समर्थन में आगे आए हैं।

नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति द्वारा अमित बघेल जी (अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) के समर्थन में जारी एक पत्र की तस्वीर साझा की है। इस पत्र में समिति ने अमित बघेल जी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करवाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन-प्रशासन से अपील की है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर अमित बघेल को कोई नुकसान पहुंचता है तो समिति उग्र आंदोलन करेगी।


अन्य पोस्ट