ताजा खबर

गदहाभाठा हुआ सोनपुर
27-Feb-2026 7:27 PM
गदहाभाठा हुआ सोनपुर

रायपुर, 27 फरवरी। राज्य शासन ने कवर्धा जिले के गांव गदहाभाठा का नाम बदलकर सोनपुर अधिसूचित कर दिया है। इस संबंध में राज्य मंत्रिमंडल ने 4 जून 25 को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा था। इस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 13 फरवरी को मंजूरी दी थी। तदनुसार साप्रवि ने आदेश जारी कर दिया है।इसकी सूचना भारत के महासर्वेक्षक देहरादून को भी दे दी गई है।


अन्य पोस्ट