ताजा खबर

विधानसभा 9 मार्च तक स्थगित
27-Feb-2026 7:25 PM
विधानसभा 9 मार्च तक स्थगित

रायपुर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही होली अवकाश के तहत 9 मार्च  11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले 23 फरवरी से बजट सत्र शुरू हुआ था। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण और 24 फरवरी को राज्य सरकार का बजट पेश किया गया था। इस बजट पर आज सामान्य चर्चा पूरी होने के बाद सत्र स्थगित किया गया।


अन्य पोस्ट