ताजा खबर
दिल्ली में लाल क़िले के पास हुए धमाके पर गृह मंत्री अमित शाह ने समाचार एजेंसी एएनआई पर एक बयान जारी किया है.
अमित शाह ने कहा है, “आज शाम क़रीब 7 बजे लाल क़िले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक आई-20 गाड़ी में ब्लास्ट हुआ है. ब्लास्ट के कारण आसपास की कुछ गाड़ियों और रास्ते पर जा रहे कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. जो शुरुआती जानकारी आई है उसके मुताबिक़ लोग हताहत भी हुए हैं.”
अमित शाह ने कहा, “ब्लास्ट की सूचना आते ही दस मिनट में दिल्ली क्राइम ब्रांच, दिल्ली स्पेशल ब्रांच (पुलिस) की टीमें स्पॉट पर पहुँची. एनएसजी और एनआईए की टीम ने एफ़एसएल के साथ अभी गहन जांच शुरू की है. आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे और अन्य सभी चीजों की जांच के आदेश दिए गए हैं.”
उन्होंने कहा, "मेरी दिल्ली पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच के इंचार्ज से बात हुई है, वो घटनास्थल पर मौजूद हैं. हम सभी संभावनाओं को तलाश रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर इसकी गहन जांच की जाएगी." (bbc.com/hindi)
लाल किले के पास बड़ा धमाका!
— Panchjanya (@epanchjanya) November 10, 2025
कार में बड़ा धमाका, 1 की गई जान।
धमाके के बाद 3 वाहनों में लगी आग!
NIA की टीम घटना स्थल के लिए रवाना।
पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट न 1 के पास खड़ी कार में धमाका।#RedFort pic.twitter.com/LQOcjyFZy2


