ताजा खबर

शैलेन्द्र पटेल रविवि के कुलसचिव बनाए गए
10-Nov-2025 8:10 PM
शैलेन्द्र पटेल रविवि के कुलसचिव बनाए गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,10 नवंबर। पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में एक फिर डॉ. शैलेन्द्र कुमार पटेल को प्रभारी कुलसचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

हाईकोर्ट ने डॉ. पटेल के कुलसचिव पद के लिए अपात्र ठहराया था। डॉ. पटेल ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है।

उच्च शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिप्रेक्ष्य में डॉ. शैलेन्द्र कुमार पटेल को प्रभारी कुलसचिव के पद पर पदस्थ किया है। विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं।

रविवि समिति के अध्यक्ष, और समस्त सदस्यों द्वारा सुप्रीम कोर्ट डॉ. शैलेंद्र कुमार पटेल के फिर से रविशंकर शुक्ल विवि का कुल सचिव बनने पर हर्ष व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट