ताजा खबर

राष्ट्रीय बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 साय ने बढ़ाया युवाओं का हौसला
10-Nov-2025 6:27 PM
राष्ट्रीय बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 साय ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

जीवन अनमोल है - हेलमेट पहनें, जिम्मेदार बनें : सीएम

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर 10 नवम्बर । राजधानी के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में रोमांच, ऊर्जा और साहस से भरपूर राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित  करते हुए कहा कि यह आयोजन खेल  युवा शक्ति, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी का उत्सव है। देशभर से आए 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स और हजारों दर्शकों की उपस्थिति ने इसे राष्ट्रीय स्तर का आकर्षण बना दिया है।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए हमेशा हेलमेट पहनें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

श्री साय ने सभी प्रतिभागियों  से कहा कि वे सुरक्षित रेस करें, अपने कौशल का प्रदर्शन करें और दर्शक जिम्मेदारी के साथ इस खेल का आनंद लें।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री गुरु  खुशवंत साहेब,  सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल दीपक, अन्य जनप्रतिनिधि  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट