ताजा खबर

सहायक शिक्षक भर्ती : काउंसिलिंग शुरू करने डीएड अभ्यार्थियों की गुहार
10-Nov-2025 6:16 PM
सहायक शिक्षक भर्ती : काउंसिलिंग शुरू करने डीएड अभ्यार्थियों की गुहार

स्कूल शिक्षा मंत्री से चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,10 नवंबर। सहायक शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग फिर शुरू करने की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों ने सोमवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से मुलाकात की, और उन्हें भर्ती जल्द शुरू करने का आग्रह किया।

 स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने डीएड अभ्यर्थियों से चर्चा में आश्वासन दिया कि 14 नवंबर के बाद शिक्षा सचिव, और डीएड अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल से बैठक कर कोई रास्ता निकाला जाएगा। बताया गया कि सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्राथमिक विद्यालय से 2615 अभ्यर्थियों को निकाला गया है जिसके जगह डी एड अभ्यर्थी को लेना था लेकिन विभाग ने अभी तक सिर्फ 1299  अभ्यर्थी को नियुक्ति दिए 1316 पद रिक्त है तथा इसके अलावा 984 पद निर्विवाद है जिसमें विभाग द्वारा काउंसलिंग ही नहीं किया है द्य कुल अभी भी वर्तमान स्थिति में सहायक शिक्षक की 2300 पद रिक्त है जबकि डीएड टीईटी पास अभ्यर्थी काउंसलिंग के इंतजार में है द्य

यह भी बताया गया कि बिलासपुर हाइकोर्ट ने सरकार को दो माह में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने निर्देश दिए थे। जिसमें 45 दिन बीत चुका है 26 नवंबर को दो माह पूर्ण हो जाएगा।

डी एड संघ

शैलेन्द्र साहू, गुलाब पटेल, संजय कुमार, दीपक चंद्रवंशी, गीतांजलि साहू, मुस्कान जायसवाल, काजल कुजूर, मनोज कुमार आल्हा 4 सौकी संख्या में शिक्षा मंत्री मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत गया।


अन्य पोस्ट