ताजा खबर

सीबीडी स्टेशन के पास मिली लाश की पहचान, मृतक जबलपुर निवासी
08-Nov-2025 12:14 PM
सीबीडी स्टेशन के पास मिली लाश की पहचान, मृतक जबलपुर निवासी

रायपुर, 8 नवंबर। नवा रायपुर के सीबीडी स्टेशन के पास मिली युवक की लाश की पहचान हो गई है। यह लाश 3 नवंबर को मिली थी। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम अक्षत अग्रवाल है जो जबलपुर का निवासी है। वह राज्योत्सव परिसर में लाइट लगाने वाली टीम के साथ आया था। अक्षत 24 अक्टूबर से टीम के साथ नहीं था। गायब था। और 3 नवंबर को स्टेशन के पास लाश मिली थी। पुलिस ने आत्महत्या, हत्या दोनों ही पहलुओं से जांच कर रही है।  इसमें बिजली ठेका फर्म के मैनेजर, और अन्य कर्मियों से पूछताछ कर रही है।


अन्य पोस्ट