ताजा खबर

प्रोजेक्ट छाँव : मुख्य सचिव जैन ने किया सभी स्टालों का निरिक्षण
26-Jul-2025 8:48 PM
प्रोजेक्ट छाँव : मुख्य सचिव  जैन ने किया सभी स्टालों का निरिक्षण

रायपुर, 26 जुलाई। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा शुरू किये गए "प्रोजेक्ट छाँव" के तहत जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी ने अपने परिवार सहित चिकित्सा का लाभ लिया। इसमें पशु सखी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, जनपत सीईओ, जिला पंचायत सीईओ हुए। यह परीक्षण सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमे 1279 अधिकारी कर्मचारी एवं परिजन स्वास्थ्य जांच करवाई। मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने "प्रोजेक्ट छाँव" की सरहाना की।

श्री जैन ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारियों अपना परीक्षण करवाए और अपने परिवार का ख्याल रखे।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने  कहा की  हमारे  अधिकारी कर्मचारी शासन के योजनाओ के क्रियान्वन के लिए कार्य करते है वे कार्य के कारण अपना और अपने परिजनों का ध्यान नहीं रख पाते है। मुख्यमंत्री की मंशा है शासकीय अधिकारी कर्मचारी और उनके परिजनों का ख्याल रखा जाए। श्री जैन ने सभी हेल्थ काउंटरों, बालको मेडिकल सेंटर की मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन का भ्रमण कर जानकारी ली। 

इस शिविर में विशेष रूप से मैमोग्राफी, सोनोग्राफी, टीबी जांच, बोन डेंसिटी चेक, ईसीजी, इको, ब्लड टेस्ट किया गया। महिलाओं के लिए मैमोग्राफी जांच :- मैमोग्राफी (Mammography) एक विशेष प्रकार की एक्स-रे जांच है जो महिलाओं की स्तनों (ब्रेस्ट्स) की जांच के लिए की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य स्तन कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करना होता है, जब लक्षण अभी दिखाई नहीं देते हैं। सोनोग्राफी (Sonography) एक गैर-विकिरण  आधारित जांच है जिसमें ध्वनि तरंगों  का उपयोग कर शरीर के अंदरूनी अंगों की छवि बनाई जाती है। जिससे बीमारी का पता लगाया जा सके। इको हार्ट की सोनोग्राफी है :-  इसमें हाई-फ्रीक्वेंसी साउंड वेव्स का उपयोग कर दिल की धड़कन, वाल्व्स, चेम्बर्स और ब्लड फ्लो को देखा जाता है। ECG मशीन आपके शरीर पर लगाए गए इलेक्ट्रोड्स के माध्यम से दिल की धड़कनों को रिकॉर्ड करती है। इससे पता चलता है कि आपका दिल कितनी नियमितता से और कितनी तेज़ी से धड़क रहा है, और क्या उसमें कोई रुकावट या गड़बड़ी है।

आज शिविर में ECG, सोनोग्राफी, ECO, ब्लड सैंपल, साथ ही RFT, LFT, Vitamin D3, B12, HbA1, Sugar Random सहित अन्य जांच किया गया।

ओपीडी में शिशु रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, कैंसर रोग, मेडिसिन, किडनी रोग, न्यूरोलॉजी, मेंटल हेल्थ, गैस्ट्रोलॉजी, स्त्री रोग, कार्डियोलॉजी, जनरल एंड लेमोस्कोपी सर्जरी परामर्श, BMD टेस्ट, अस्थि रोग, सहित अन्य विभाग के परामर्श किया गया।


अन्य पोस्ट