ताजा खबर

कल सुबह इन इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जुलाई। जोन 1 के वार्ड 4 स्थित गंगानगर, गोवर्धन नगर स्थित 32 लाख लीटर क्षमता वाले जलागार का पुराना वॉल्व खराब हो गया है।
पुराने खराब वाल्व को निकालकर नया वाल्व लगाने का कार्य निरन्तर प्रगति पर है। वाल्व बदलने का कार्य प्रगतिरत होने के कारण पेयजल आपूर्ति आज शाम गंगानगर, गोवर्धन नगर से बाधित रही। और कल सुबह 15 जुलाई 2025 को सुबह प्रातःकालीन नियमित जलापूर्ति बाधित रहेगी. नया वाल्व लगाने के कार्य के होने के पश्चात पेयजल आपूर्ति गंगानगर गो वर्धन नगर जलागार से पुनः बहाल होगी। जलागार के आपूर्ति क्षेत्र गोंदवारा बस्ती वार्ड क्रं. 3, गोवर्धन नगर, सरदार टिम्बर मार्केट क्षेत्र, न्यू गोंदवारा, बिहारी मोहल्ला, न्यू आनंद नगर, रामेश्वर नगर, केेबिन पारा में कल दिनांक 15 जुलाई को सुबह होने वाली प्रातःकालीन नियमित जलापूर्ति गंगानगर, गोवर्धन नगर जलागार क्षेत्र से बाधित रहेगी,।नया वाल्व लगाने के कार्य के उपरांत नियमित पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप से पुनः बहाल हो जायेगी।