ताजा खबर

ट्रेड यूनियनों के कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर
09-Jul-2025 11:36 AM
ट्रेड यूनियनों के कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर

रायपुर, 9 जुलाई। मोदी सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों के कर्मचारी  बुधवार को एक दिन की हड़ताल पर हैं। इससे बैंक बीमा डाक टेलीफोन और आयकर विभाग की सेवाओं पर असर पड़ा है। राजधानी के भी करीब 50 हजार से अधिक अधिकारी कर्मचारी धरना प्रदर्शन पर है। मुख्य प्रदर्शन पंडरी रोड स्थित एल आई सी भवन में जारी है।


अन्य पोस्ट