ताजा खबर

अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं में तीन महिलाओं की मौत, 4 गंभीर
07-Jul-2025 1:10 PM
अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं में तीन महिलाओं की मौत, 4 गंभीर

शहडोल/रायपुर, 7 जुलाई। अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के बताए गए हैं।हादसा शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुआ। गाड़ी में  बच्चे बड़े कुल 20 लोग सवार थे। हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।15 से ज्यादा घायल, 4 की हालत गंभीर है। इन घायलों को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


अन्य पोस्ट