ताजा खबर
गजानंद एप से सट्टा खिला रहे तीन और गिरफ्तार, 228 खाते सीज
09-Apr-2025 7:34 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 अप्रैल। नेवरा से गिरफ्तार सटोरिए हर्ष पंजवानी से गजानंद एप आईडी लिंक लेकर आनलाइन सट्टा खिला रहे दो और सटोरिए तिल्दा निवासी खूबी राम पटेल एवं सोनू सेन को भी पकड़ा गया। दोनों से 03 मोबाईल फोन कुल 60,000/- रूपये जप्त कर धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत कार्यवाही की ।
साथ ही ऑनलाईन सट्टे के संचालन हेतु पैसो के लेन-देन के लिये उपयोग किये जाने वाले 228 बैंक खातों को फ्रीज़ कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपी -
01. खूबीराम पटेल पिता भूपतराम पटेल उम्र 27 वर्ष पता ग्राम सासाहोली वार्ड न 2 थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।
02. सोनू ऊर्फ शिवा सेन पिता प्रकाश सेन उम्र 30 वर्ष पता सासाहोली वार्ड 1 थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।
03. शैलेन्द्र सिंह ऊर्फ सोनू पिता स्व. वीरेंद्र सिंह उम्र 28 वर्ष पता कर्मचारी कॉलोनी वार्ड न. 7 थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे