ताजा खबर

सूरजपुर में मुरली मनोहर सोनी जिला अध्यक्ष बने.. भावुक हुईं महिला मंत्री
05-Jan-2025 2:04 PM
सूरजपुर में मुरली मनोहर सोनी जिला अध्यक्ष बने.. भावुक हुईं महिला मंत्री

 जिला में भाजपा अध्यक्ष का चुनाव 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर/भिलाई/अंबिकापुर, 5 जनवरी।
भाजपा के जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। सूरजपुर में मुरली मनोहर सोनी जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। चुनाव से भाषण देते महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भावुक हो गईं। उधर, कांकेेर में महेश जैन को जिला भाजपा की कमान सौंपी गई है।

दरअसल, सूरजपुर जिला अध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में रहे हैं। इनमें एक ऐसे नेता के नाम की भी चर्चा थी जिस पर विधानसभा चुनाव से पहले आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है।

चुनाव अधिकारी श्रीमती चंपादेवी पावले की मौजूदगी में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा क्या ऐसे लोग संगठन चलाएंगे,जो घूम घूम वीडियो वायरल करते रहे हैं। इसके बाद श्रीमती राजवाड़े भावुक भी हो गईं।

बाद में लिफाफा खोला गया, और फिर मुरली मनोहर सोनी के नाम ऐलान किया गया। इस पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, और अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। सोनी का सभी पदाधिकारियों समर्थन किया।

बलरामपुर में ओमप्रकाश जायसवाल के नाम का ऐलान हो सकता है। रायपुर ग्रामीण में श्याम नारंग को दोबारा अध्यक्ष बनाने की चर्चा है।


अन्य पोस्ट