ताजा खबर

पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया के बेटे आशीष की ऊंची छलांग
16-Nov-2024 5:58 PM
पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया के बेटे आशीष की ऊंची छलांग

आईपीएल मेगा आक्शन के लिए चयनित, कहा- टीम इंडिया का हिस्सा...
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 16 नवंबर।
आईपीएल मेगा आक्शन के लिए चयनित बल्लेबाज आशीष डहरिया पूर्व मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के बेटे हैं। आशीष भविष्य में टीम इंडिया का हिस्सा बनना चाहते हैं, और विराट कोहली उनके फेवरेट हैं।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के बल्लेबाज आशीष डहरिया ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका ध्यान आकृष्ट किया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ दोहरा शतक बनाया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के खिलाफ अर्धशतक के साथ ही छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग में शतक और अद्र्धशतकीय पारी खेली है।

‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में आशीष डहरिया ने आईपीएल मेगा आक्शन के लिए चयन पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि मेग आक्शन से पहले 18 और 19 तारीख को लखनऊ में ट्रायल होगा।

आशीष ने उम्मीद जताई कि वो इसमें भी सफल रहेंगे। आईपीएल मेगा आक्शन के लिए उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया है।  उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से शशांक सिंह के अलावा अजय मंडल सीएसके के लिए सलेक्ट हुए थे। हालांकि अजय मंडल को मौका नहीं मिल पाया है।

आशीष ने बताया कि दस साल की उम्र से वो क्रिकेट खेल रहे हैं। माता-पिता का उन्हें पूरा सपोर्ट मिला। वो कलिंगा विश्वविद्यालय के बीबीए में तीसरे वर्ष के छात्र हैं।

उन्होंने बताया कि कोच आनंद तलवार के मार्गदर्शन में खेल रहे हैं। आशीष ने कहा कि विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। और भविष्य में टीम इंडिया का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसके लिए वो मेहनत कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट