ताजा खबर

केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन आग त्रासदी के पीड़ितों की सहायता के लिए तत्काल कुवैत रवाना हो रहे
12-Jun-2024 9:43 PM
केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन आग त्रासदी के पीड़ितों की सहायता के लिए तत्काल कुवैत रवाना हो रहे

नयी दिल्ली, 12 जून। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भीषण आग में झुलसे भारतीयों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश लाने के लिए तत्काल कुवैत के लिए रवाना हो रहे हैं।

सिंह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर कुवैत जा रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी कुवैत में मजदूरों की एक इमारत में आग लगने से 40 से अधिक लोग मारे गए जिनमें अधिकतर भारतीय हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार, विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग त्रासदी में झुलसे लोगों की सहायता की निगरानी करने और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश लाने के वास्ते स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के लिए तत्काल कुवैत के लिए रवाना हो रहे हैं।’’ (भाषा)


अन्य पोस्ट