ताजा खबर

यूएई ने कनाडा को पांच विकेट से हराया
13-Feb-2026 6:46 PM
यूएई ने कनाडा को पांच विकेट से हराया

नयी दिल्ली, 13 फरवरी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप डी मैच में शुक्रवार को यहां कनाडा को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की।

कनाडा को सात विकेट पर 150 रन पर रोकने के बाद यूएई ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

यूएई के लिए आर्यांश शर्मा ने 53 गेंद में नाबाद 74 रन और शोएब खान ने 29 गेंद में नाबाद 51 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

कनाडा के लिए साद बिन जफर ने 14 रन देकर तीन विकेट लिये।

यूएई पारी :

आर्यांश शर्मा नाबाद 74

मुहम्मद वसीम का धालीवाल बो कलीम 04

अलीशान शराफू का किरटन बो जफर 05

मयंक कुमार का कलीम बो जफर 04

हर्षित कौशिश का किरटन बो जफर 05

शोएब खान का किरटन बो जसकरण 51

मुहम्मद अरफान नाबाद 04

अतिरिक्त:7

कुल योग: 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 154 रन

विकेट पतन: 1-12, 2-41, 3-60, 4-66, 5-150

गेंदबाजी :

कलीम सना 4-0-29-1

दिलन हेइलिगर 4-0-33-0

जसकरण सिंह 3.4-0-48-1

साद बिन जफर 4-0-14-3

अंश पटेल 3-0-25-0

दिलप्रीत बाजवा 1-0-4-0  (भाषा)


अन्य पोस्ट