ताजा खबर

नारायण सिंघानिया नहीं रहे
10-Feb-2024 8:17 PM
नारायण सिंघानिया नहीं रहे

कल लैलूंगा में अंतिम संस्कार

रायगढ़, 10 फरवरी। लैलूंगा व रायगढ़ के प्रतिष्ठित नागरिक नारायण सिंघानिया (पिता- स्व. जयदयाल सिंघानिया) का आज सुबह 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे सरस्वती शिशु मंदिर लैलूंगा और गायत्री शक्तिपीठ से जुड़े थे। 

वे गुलाब सिंघानिया (लैलूंगा) और ओमप्रकाश सिंघानिया (रायपुर) के भाई थे। वे अपने पीछे दो पुत्र देवेश सिंघानिया, योगेश सिंघानिया और एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा कल रविवार सुबह 7 बजे रूकमिणी विहार से निकलेगी और उनके गृह ग्राम लैलूंगा में 10 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।


अन्य पोस्ट