ताजा खबर

ख्रीष्ट राजा के पर्व पर निकला जुलूस
22-Nov-2022 4:40 PM
ख्रीष्ट राजा के पर्व पर निकला जुलूस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 नवंबर ।
राजधानी में बड़े दिन के पूर्व ख्रीष्ट राजा के पर्व पर सेंट जोसफ महागिरजाघर कैथोलिक समुदाय द्वारा जुलूस निकाला गया। यह पेंशनबाड़ा होलीक्रास स्कूल से बैरनबाजार चर्च तक पवित्र सेक्रमोंट लाया गया। इसे साल का अंतिम दिन माना जाता है। तत्पश्चात चर्च में मिस्सा बलिदान हुआ। मुख्य पल्ली फादर जोस फिलिप ने अगुवाई की। फादर संजय मरांडी व फादर मणि तथा कलीसिया के सदस्य भी शामिल हुए। अगले 27 नवंबर को आगमन का पहला रविवार होगा। इसके साथ ही समूचे विश्व में क्रिसमस महोत्सव की शुरूआत होगी। भनपुरी, कापा, टाटीबंध, अमलीडीह व गुढिय़ारी चर्चों में भी ख्रीष्ट राजा का पर्व मनाया गया।  27 नवंबर को सेंट जोसफ कैथेड्रल में केरोल सिंगिंग व डांस कंपीटिशन होगा।

 


अन्य पोस्ट