ताजा खबर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 2 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य के नवगठित 31वें जिला खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई का शुभारंभ शनिवार को दोपहर 1 बजे राजा फतेह सिंह खेल मैदान में संपन्न होगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे, वहीं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की जाएगी।
नवगठित जिला के शुभारंभ अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, विधायक इंद्र शाह मंडावी, दलेश्वर साहू, भुनेश्वर शोभाराम बघेल, छन्नी चंदू साहू, विधायक खैरागढ़ यशोदा वर्मा, गीता घासी साहू, धनेश पाटिला, गिरीश देवांगन, तेज कुमार नेताम, जितेंद्र उदय मुदलियार, नवाज खान, विवेक वासनिक, लीला प्रकाश मंडावी, शैलेंद्र वर्मा, नीना विनोद ताम्रकार, पार्तिका संजय महोबिया व चेतन राम देवांगन मंचस्थ होंगे। नवगठित जिला खैरागढ़ छुई खदान गंडई के उद्घाटन समारोह को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा राजा फतेह मैदान में व्यापक तैयारियां की गई है।