ताजा खबर
रायपुर, 14 अगस्त। प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव सभी नेताओं के संयुक्त नेतृत्व में लड़ा जाएगा और कमल खिलेगा, उसके बाद पार्टी जिसे जिम्मेदारी देगी वो उसे संभालने में सक्षम है।
रविवार को ठाकरे परिसर में अपनी पहली पत्रकार वार्ता में साव राजधानी के पत्रकारों से रूबरू हुए। यह पूछने पर कि कांग्रेस कहती है कि भाजपा के पास भूपेश बघेल जैसा चेहरा नहीं है?साव ने कहा कि भाजपा में इतने बड़े बड़े नेता हैं। पार्टी अगला विधानसभा चुनाव सभी नेता मिलकर लड़ेंगे। उसके बाद पार्टी जिसे जो जिम्मेदारी देगी उसे वो निभाने में सक्षम है।पहला लक्ष्य भूपेश बघेल की ठगी सरकार को बदलकर कमल खिलाना है।
नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी द्वारा गोधन योजना की तारीफ पर कहा कि कांग्रेस सरकार की कोई योजना धरातल पर नहीं है।एक एक योजना गिनाए जा सकते हैं। रोका छेका कहां है,सब जानवर तो सड़क पर हैं,किस गौठान में जानवर है बता दें।


