ताजा खबर

रुश्दी की किताब पर प्रतिबंध लगाना उचित था- नटवर सिंह
14-Aug-2022 1:10 PM
रुश्दी की किताब पर प्रतिबंध लगाना उचित था- नटवर सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार में मंत्री रहे के. नटवर सिंह ने बुकर सम्मान पा चुके लेखक सलमान रुश्दी की विवादित किताब द सैटेनिक वर्सेज़ को प्रतिबंधित करने के तत्कालीन सरकार के फ़ैसले का शनिवार को बचाव किया.

उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला लेना पूरी तरह से क़ानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया था.

जनसत्ता में प्रकाशित इस ख़बर के अनुसार, शुक्रवार को सलमान रुश्दी पर हुए जानलेवा हमले के बाद से उनकी किताब एकबार फिर चर्चा में आ गई है. साल 1988 में उनकी इस किताब पर रोक लगाई गई थी, तब नटवर सिंह विदेश राज्यमंत्री थे.

जेडीयू, शिवसेना, पीडीपी, अकाली... बीजेपी से गठबंधन के बाद कैसे सहयोगी दल कमज़ोर होते चले गए
नीतीश कुमार के आरजेडी से हाथ मिलाने पर क्या कह रहे हैं आम बिहारी?
बीते दिन एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, "वह किताब को प्रतिबंधित करने के फ़ैसले में शामिल थे."

उन्होंने बताया, "तत्कालीन प्रधानमंत्री से मैंने कहा था यह किताब क़ानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है क्योंकि लोग नाराज़ हैं."

91 साल के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उन आलोचकों की बात को बकवास करार दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि राजीव गांधी सरकार ने किताब को प्रतिबंधित करने का फ़ैसला मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति के तहत लिया था.

उन्होंने कहा, "मैं नहीं मानता हूं कि किताब को प्रतिबंधित करने का फ़ैसला ग़लत था, क्योंकि इससे क़ानू-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई थी, ख़ासतौर पर कश्मीर में. भारत के अन्य हिस्सों में अशांति पैदा हुई थी." (bbc.com)


अन्य पोस्ट