ताजा खबर

जम्मू कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, पुलिसकर्मी शहीद
25-May-2022 2:03 PM
जम्मू कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर, 25 मई जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक कर्मी शहीद हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक कर्मी शहीद हुआ है। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। आगे और जानकारी दी जाएगी।’’

अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। (भाषा)
 


अन्य पोस्ट