ताजा खबर
कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत
21-May-2022 1:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धारवाड़ (कर्नाटक),21मई कर्नाटक के धारवाड़ से 12 किलोमीटर दूर ‘बाड क्रॉस’ में एक वाहन के पेड़ से टकरा जाने से वाहन में सवार सात लोगों की मौत हो गई,वहीं 13 अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घायलों को कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वहीं तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ये लोग बेनकट्टी गांव के रहने वाले थे और एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।
धारवाड़ के जिला पुलिस अधीक्षक पी कृष्णकांत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जांच चल रही है। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


