ताजा खबर
कांग्रेस का कब्जा, कार्यकर्ताओं में हर्ष
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 मई। आज छुईखदान नगर पंचायत की अध्यक्ष पद पर पार्तिका महोबिया निर्वाचित हुई हंै। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अनुभा जैन को 9-5 मतों से परास्त किया। एक मत खराब हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक 15 सदस्यीय नगर पंचायत में आज हुए मतदान में पार्षदों ने पार्तिका महोबिया के पक्ष में 9 मत डाले, वहीं अनुभा जैन के पक्ष में 5 मत पड़े। एक वोट अमान्य माना गया। इस तरह छुईखदान नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा हो गया। कांग्रेस पर्यवेक्षक शाहिद भाई की मौजूदगी में हुए मतदान में पार्टी ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है।
गौरतलब है कि भाजपा पार्षदों ने ही अपनी पार्टी अध्यक्ष डॉ. दिपाली जैन के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया था। कांग्रेस पार्षदों के सहयोग मिलने से डॉ. जैन को पद छोडऩा पड़ा। तकरीबन 3 माह पहले गंडई और छुईखदान में एक साथ अविश्वास प्रस्ताव से भाजपा अध्यक्षों को कुर्सी गंवानी पड़ी। अस्थाई रूप से छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष का जिम्मा राज्य सरकार ने पार्तिका महोबिया को ही दिया था। विधिवत रूप से हुए मतदान में आज पार्तिका महोबिया अध्यक्ष चुन ली गईं।


