ताजा खबर
भाजपा के कार्यक्रम में भारत माता की तस्वीर का अपमान, NSUI का राजधानी में पुतला दहन
16-May-2022 9:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 मई। छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा आज पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का पुतला दहन किया गया दरअसल राजनांदगांव में हुए कार्यक्रम के दौरान मंच के नीचे जमीन पर भारत माता की तस्वीर को रख कर अपमानित किया गया इसको लेकर आज राजधानी रायपुर में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में अंबेडकर चौक अंबेडकर चौक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की गई उसके पश्चात डॉ रमन सिंह का पुतला दहन कर नारे भी लगाए।
भारत माता का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" ऐसे नारों के साथ आज प्रदर्शन किया गया।।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा प्रदेश महासचिव हेमंत पाल जिलाध्यक्ष शांतनु झा पूर्व मीडिया चेयरमैन तुषार गुहा पूर्व जिला महासचिव प्रशांत गोस्वामी,निखिल बंजारी आदि।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


