ताजा खबर
शिविर के बाहर भूपेश-सिंहदेव में गुफ्तगू
15-May-2022 12:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर (राजस्थान), 15 मई। उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर देर शाम खत्म हो जाएगा। शिविर स्थल होटल ताज अरावली के बाहर सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का आमना-सामना हो गया। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। सीएम के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी थे।
शिविर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जोरदार तरीके से राजनीतिक, आर्थिक, कृषि सहित विभिन्न विषयों पर दोनों दिन अपनी बातों को जोरदार ढंग से रखा। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को भी कृषि, स्वास्थ्य व अन्य विषयों पर अपने विचार रखने का मौका मिला। दो दिन के ग्रुप डिस्कशन, कमेटियों की बैठक और मंत्रणा के बाद लिए गए निर्णयों पर आज अंतिम दिन मंजूरी मिलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


