ताजा खबर

उद्धव ठाकरे का राज ठाकरे पर तंज़- कुछ लोग खुद को बाला साहेब समझते हैं
15-May-2022 11:46 AM
उद्धव ठाकरे का राज ठाकरे पर तंज़- कुछ लोग खुद को बाला साहेब समझते हैं

हिंदी दैनिक अख़बार जनसत्ता में छपी ख़बर के मुताबिक़ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे पर शनिवार को एक रैली के दौरान हमला बोलते हुए कहा- एक असली मुन्नाभाई खुद को बाल ठाकरे समझते हैं और शॉल ओढ़ते हैं.

अपने चचेरे भाई और एमएनएस (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के प्रमुख राज ठकारे की तुलना उन्होंने 2003 में आई फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के किरदार 'मुन्नाभाई' से की.

उन्होंने कहा, "मुन्नाभाई को लगता है कि वह महात्मा गांधी जी से सीधे बातचीत कर रहा है लेकिन अंत में पता चलता है कि उसके दिमाग में केमिकल लोचा है. ऐसे ही कई मुन्नाभाई हमारे आस-पास धूम रहे हैं."

उन्होंने बिना राज ठाकरे का नाम लिए बिना कहा, "हमारे यहां भी एक ऐसा ही मामला है. एक मुन्नाभाई है जो खुद को बालासाहेब (शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे) समझता है और शॉल ओढ़ता है.

पिछले कुछ हफ्तों से महाराष्ट्र के साथ पूरे देशभर में लाउडस्पीकर के मुद्दे पर राजनीति गर्म है. राज ठाकरे सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर चेतावनी दे चुके हैं.(bbc.com)


अन्य पोस्ट