ताजा खबर
केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह की मां का निधन
13-May-2022 1:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बैकुंठपुर (कोरिया), 13 मई। कोरिया जिले के ग्राम बचरापोड़ी निवासी कैलाशी देवी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे केंद्रीय जनजातीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की मां थीं।
कैलाशी देवी (75 वर्ष) बीमार थीं। उनका प्रारंभिक उपचार बचरापोड़ी के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था। उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर लाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


