ताजा खबर
श्रमिक दिवस पर कई घोषणाएं, ई-रिक्शा के लिए महिलाओं को एक लाख अनुदान
01-May-2022 4:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मई। सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को मुख्यमंत्री श्रमिक सियान योजना की घोषणा की। इसमेंं एकमुश्त 10 हजार रूपए दिए जाएंगे। ई रिक्शा में महिलाओं को 50 हजार की जगह 1 लाख का अनुदान दिया जाएगा।
नोनी सशक्तीकरण योजना में 3 वर्ष की वृद्धि, अब 21 वर्ष तक लाभ मिलेगा। दूसरे चरण ग्रामीण क्षेत्रों में भी मितान योजना शुरू होगी। उन्होंने कहा कि ये मजदूर दिवस बहुत खास हो गया है। उन्होंने कहा कि मैने आह्वान किया था बोरे बासी खाने के लिए। इसके बाद लोगों ने इसके बारे में जानकारी जुटाई। छत्तीसगढ़ी व्यंजन बोरे बारी को आज देश विदेश में लोग खा रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ी व्यंजन की प्रसिद्धि से बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


