ताजा खबर

शिवप्रकाश, पुरंदेश्वरी कल आ रहे, खैरागढ़ चुनाव की समीक्षा भी
13-Apr-2022 4:45 PM
शिवप्रकाश, पुरंदेश्वरी कल आ रहे, खैरागढ़ चुनाव की समीक्षा भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अप्रैल।
प्रदेश भाजपा के तमाम बड़े नेता गुरुवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर यहां जुटेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री शिव प्रकाश के साथ प्रदेश प्रभारी , और अन्य नेता कलेक्टोरेट तिराहा पहुंचेंगे। और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्र्यापण करेंगे। इसके बाद पार्टी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, और प्रभारी सचिव नितिन नबीन गुरुवार को यहां पहुंच रहे हैं। सबसे पहले वो अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
बताया गया कि शिवप्रकाश की मौजूदगी में पार्टी नेता खैरागढ़ उपचुनाव की समीक्षा भी होगी। खैरागढ़ में 16 तारीख को मतों की गिनती होगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।


अन्य पोस्ट