ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने पूरे प्रदेश में नगर निगम के माध्यम से यूजर चार्ज की वसूली किये जाने के विरोध में आज बूढ़ापारा म़े धरना दिया। प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष जैन एवं राजकुमार राठी ने बताया कि प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने कहा कि कोरोना काल में पूरे प्रदेश में व्यापारी समाज ने बिना जान की परवाह किए पूरे प्रदेश की जनता की सेवा की है पर सरकार इस बात पर व्यापारियों को सम्मानित करने एवं उनके लिए पैकेज की घोषणा करने के बजाय यूजर चार्ज के नाम पर अवैध वसूली कर रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि जब तक यूजर चार्ज सरकार द्वारा समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक भारतीय जनता पार्टी हर स्तर पर जाकर सरकार का विरोध करेगी। कार्यक्रम को प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक केदार गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव अग्रवाल, किशोर महानंद, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश संयोजक संदीप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, प्रदेश सह संयोजक मुकेश शर्मा, संजय खटवानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष जैन, प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री नारायण भूषणीया, अवतार सिंह बाघल, अमरदास खट्टर,धीरेंद्र शर्मा, विकास सिंह परिहार, रविंद्र सिंह ठाकुर, प्रकाश मोरियानी, परमजीत सिंह, राजेश पांडे,रिजवान पटवा, बबला होतवानी, आलोक पाल, सुतापा पाल, डॉ आशा, विष्णु अग्रवाल, पवन भंसाली,मुकेश जैन विजय गोयानी,संतोष शर्मा सहित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश सह संयोजक सुभाष अग्रवाल ने किया।


