ताजा खबर
नतीजों के बाद उत्तराखंड के विधायकों को सहेजने की जिम्मेदारी बघेल को, कल बजट पेश करने के बाद जाएंगे
08-Mar-2022 12:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 8 मार्च। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद अपने विधायकों को तोडफ़ोड़ से बचाने कांग्रेस ने रणनीति बनाई। इसके लिए अपने दिग्गज नेताओं को प्रदेशों की जिम्मेदारी दी है।
छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख नेताओं को दो प्रदेशों की जिम्मेदारी मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तराखंड संभालेंगे। संकेत हैं कि सीएम कल बजट पेश करने के बाद रवाना होंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिँहदेव को मणिपुर में सरकार बनवाने की जिम्मेदारी मिली है।पंजाब की जिम्मेदारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संभालेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


