ताजा खबर

भाजपा नेता के घर वन विभाग का छापा, 2 लाख का सागौन जब्त
06-Mar-2022 3:37 PM
भाजपा नेता के घर वन विभाग का छापा, 2 लाख का सागौन जब्त

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
कांकेर, 6 मार्च।
जिले के कोरर भाजपा  मंडल अध्यक्ष के घर से 2 लाख की अवैध सागौन का चिरान वन विभाग ने जब्त किया है। भाजपा अध्यक्ष ने इसे अपने घर में इसे छिपा कर रखा था। जब्ती के बाद  विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कांकेर वन मंडल की उडऩ दस्ता टीम, वन परिक्षेत्र कांकेर, चारामा और कोरर के वन अमला ने सयुंक्त रूप से छापेमारी की है। इस टीम को भारतीय जनता पार्टी के कोरर मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र परिहार के घर अवैध रुप से इमारती लकड़ी रखे जाने की मुखबिर से सूचना मिली थी।  छापेमारी की कार्रवाई में मंडल अध्यक्ष के घर से सागौन और अन्य प्रजाति की चिरान कुल 76 नग 1.306 घन मीटर लकड़ी मिला। वन विभाग ने इसे जब्त कर लिया  है। विभाग  आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जब्त की गई सागौन व अन्य इमारती की कीमत  2 लाख से अधिक की आंकी गई है।

 


अन्य पोस्ट