ताजा खबर
सूरजपुर जिपं में भाजपा समर्थित सुमन सिंह भारी जीत की ओर
20-Jan-2022 5:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांग्रेस विधायक पारस राजवाड़े को झटका
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर/रायपुर, 20 जनवरी। दिवंगत पूर्व मंत्री शिवप्रताप सिंह की बहु सुमन विजय प्रताप सिंह सूरजपुर के जिला पंचायत के चुनाव में भारी वोट से जीत की ओर अग्रसर है।
कांग्रेस ने स्थानीय विधायक पारस राजवाड़े की पसंद पर रैन साय खैरवार को चुनाव मैदान में उतारा था। लेकिन वो भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमन सिंह के मुकाबले एक भी केन्द्र से बढ़त नहीं पा सके। समाचार मिलने तक सुमन सिंह 5 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाई हुई थी।
सुमन सिंह के पति, और पूर्व मंत्री शिवप्रताप सिंह के पुत्र विजय प्रताप सिंह का सालभर पहले कोरोना से निधन हो गया था। विजय प्रताप जिला पंचायत के सदस्य थे। सुमन सिंह दो बार जनपद अध्यक्ष रह चुकी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


