ताजा खबर

मरकाम भी पॉजिटिव
20-Jan-2022 1:19 PM
मरकाम भी पॉजिटिव

 निजी अस्पताल में भर्ती
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  20 जनवरी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए। वे निजी अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत बेहतर बताई गई है।
मरकाम कुछ दिनों से सर्दी-हल्का बुखार से पीडि़त थे। इसके बाद उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया। जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मरकाम एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। उनकी तबियत बेहतर है। मरकाम दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए हैं।


अन्य पोस्ट