ताजा खबर
महासमुंद, 20 जनवरी। महासमुंद निवासी एस.के. दवे (94) का आज तडक़े निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार महासमुंद में दोपहर 11 बजे किया गया। वे अनूप, संजय एवं महिला नागरिक सहकारी बैंक के मुख्यकार्यपालन अधिकारी सह-प्रबंधक संदीप दवे के पिता थे। श्री दवे कुछ दिनों सेे बीमार थे। उनके अंतिम संस्कार में शहर के सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनके निधन पर महिला नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्ष अरुणा शुक्ला, अनिता जी रावटे, समस्त पदाधिकारियों, संचालक मंडल के सदस्यों, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र कुमार साहू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता तारिणी चंद्राकर, पत्रकार उत्तरा विदानी ने दुख व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की है।


