कोरबा

मुख्यमंत्री का प्रवास, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
02-Jan-2021 7:01 PM
   मुख्यमंत्री का प्रवास, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोरबा, 2 जनवरी।  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल चार और पांच जनवरी को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के जिला प्रवास से संबंधित कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां जोरो पर है। कलेक्टर किरण कौशल आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के संबंध में किये जा रहे व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में अधिकारी-कर्मचारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम स्थल में जिला पंचायत के सीईओ  कुंदन कुमार, नगर निगम आयुक्त  एस. जयवर्धन, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका महोबिया, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सूर्य किरण तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट