कोण्डागांव
राज्य स्तरीय पद यात्रा
18-Jul-2021 9:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 18 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व सह प्रभारी चंदन यादव के नेतृत्व में राजधानी रायपुर में 17 जुलाई को पद यात्रा रैली करके बढ़ती मंहगाई के लिए केन्द्र सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से हर जिले के पदाधिकरी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
कोण्डागांव जिला से जिला अध्यक्ष झूमक दीवान के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष भरत देवांगन, महिला जिलाध्यक्ष सूख बती मरकाम, शहर अध्यक्ष तरूण गोलछा, तबस्सुम बानो, जिला प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, सेवक राम, सकुर खान अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


