कोण्डागांव

अनुराग पटेल बने शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य
16-Jul-2021 8:56 PM
अनुराग पटेल बने शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य

कोण्डागांव, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा देर शाम जारी हुई, निगम मंडल की सूची में शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य के रूप में कोण्डागांव जिले के बफना निवासी अनुराग पटेल को नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि अनुराग लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहते हुए, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, जिला कांग्रेस के विभिन्न पदों में रहकर काम करते आ रहे हैं। जांजगीर चांपा जिले से रामकुमार पटेल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

ज्ञात हो कि बस्तर संभाग से पटेल समाज को शासन द्वारा पहली दफे किसी पद से सम्मानित किया गया है, शाकम्भरी बोर्ड में नियुक्त सदस्य अनुराग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम सहित कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद ज्ञापित किया है, साथ ही अनुराग ने कहा छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने सतत प्रयासरत रहूंगा। शाकम्भरी बोर्ड में अनुराग की नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेसजनों, क्षेत्रवासियों सामाजिकजनों, ग्रामीणजनों सहित सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।


अन्य पोस्ट