कोण्डागांव

दो सगे भाईयों में खूनी संघर्ष, दोनों जख्मी
05-Jul-2021 8:48 PM
 दो सगे भाईयों में खूनी संघर्ष, दोनों जख्मी

कोण्डागांव, 5 जुलाई। सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत सोनाबाल गांव में 4 जुलाई को दो सगे भाईयों में खूनी संघर्ष हुआ। जिसके चलते दोनों घायल भाईयों को कोण्डागांव के जिला अस्पताल में लाया गया है।

यहां उपचार करवाने पहुंचे दोनों भाई ने मौके पर मौजूद पुलिस को बताया कि कोण्डागांव के सरगीपालपारा में रहने वाले 36 वर्षीय अशोक कोर्राम को उसके छोटे भाई 35 वर्षीय सोमन कश्यप ने मुक्का मार कर दांत तोड़ दिया। इसी से गुस्सा होकर अशोक ने मौके पर ही रखे टंगिया से सोमन पर हमला करके उसे घायल कर दिया। फिलहाल दोनों भाईयों का कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार जारी है।


अन्य पोस्ट