कोण्डागांव

कोण्डागांव, 27 जून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोण्डागांव जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र ने अपनी जंबो टीम घोषित कर दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा की सहमति मिलने के बाद भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने 26 जून देर रात जिला कार्यकारिणी की घोषणा करने के बाद मीडिया से चर्चा में टीम को संतुलित बताया है।
उन्होंने कहा कि टीम के सदस्य मेहनत करेंगे और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में बेहतर रिजल्ट दिया जाएगा। वहीं जिला महामंत्री नागेश देवांगन व जिला उपाध्यक्ष विकास दुआ ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि पार्टी हाई कमान, संगठन व सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने यह जिम्मेदारी सौंपकर उनपर भरोसा जताया है। इस विश्वास पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। शालीनता, धैर्य और सहनशीलता से सेवा कार्य को सदैव तत्पर रहेंगे।
भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष विकास दुआ, मनीषा सलाम, प्रिंस ढिल्लन, वीर बघेल, संता राम बघेल, जिला महामंत्री नागेश देवांगन, गामा जायसवाल, जिला मंत्री ललित पोयाम, मनीष साहू, दिलावर कपाडिय़ा, करून नाईक, भानु राम, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, कार्यालय प्रभारी देवेंद्र मौर्य, मीडिया प्रभारी शीतल पटेल, सह मीडिया लंबोदर सलाम, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष राठी, घस्सू कश्यप, अनंत जैन, प्रशिक्षण प्रभारी किशोर ठाकुर, पतिराम पद्माकर, किशन धु्रव, किशन मंडावी, प्रचार प्रसार प्रमुख हर्ष लाहोटी, सह बलिराम शोरी, शासकीय स्वाध्याय मंडल प्रवीण पांडे, बलदेव नेताम, टिंकू साहू, सुकुराम बघेल, कन्या शक्ति संयोजिका बबिता मरकाम, प्रीति सोनी, धारिणी नेताम, स्थायी आमंत्रित सदस्य जसकेतू उसेंडी, जितेंद्र सुराना, संतोष पात्र, मनीष देवांगन, यतींद्र सलाम, दीपक वर्मा, विजय पोया, महेश नेताम, गौरव शार्दुल शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में शंकर मरकाम, देवा पांडे, ढालेंद्र सिंह ठाकुर शामिल हैं।
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है, केशकाल मंडल से भूपेश सिन्हा, रोशन सेन माकड़ी, नारायण नाथ बड़ेडोंगेर, राकेश नाग फरसगांव, टिकेश्वर सेठिया मर्दापाल, गौरव अग्रवाल को बीजापुर से मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।