कोण्डागांव

अब तक नहीं बना नक्शा-पट्टा, ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार
24-Jun-2021 9:14 PM
अब तक नहीं बना नक्शा-पट्टा, ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार

कोण्डागांव, 24 जून। जनपद माकड़ी अंतर्गत देऊरबाल के आश्रित ग्राम चिंगड़ाबेड़ा में रहने वाले ग्रामीणों का एक दल 23 जून को कोण्डागांव के कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। कोण्डागांव के कलेक्टर कार्यालय पहुंचे दल ने बताया, उनके गांव को ग्राम पंचायत देऊरबाल में हाल ही में शामिल कर राजस्व ग्राम का दर्जा दिया गया है, लेकिन उनके गांव का नक्शा खसरा पट्टा नहीं बन पाया है, जिस कारण से यहां निवासरत ग्रामीणों को अपने जमीन का नक्शा आदि के लिए परेशानी हो रही है, इतना ही नहीं शासकीय भवन जैसे स्कूल आंगनबाड़ी आदि का भी निर्माण नक्शा खसरा के बिना नहीं हो पा रहा है समस्या के समाधान का गुहार लेकर कलेक्टर से मुलाकात के लिए पहुंचे। 


अन्य पोस्ट