कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
फरसगांव, 31 मई। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार को 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन है के कार्यक्रम के तहत भाजपा मण्डल फरसगांव में बारह शक्ति केन्द्र में ग्रामीणों को भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सूखा राशन, सब्जी ,फेस मास्क का वितरण किया एवं कुछ स्थानों में काढ़ा भी पिलाया। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए सबको वैक्सीन लगाने के लिए ग्रामीणों को समझाइश दी।
शक्ति केन्द्र फरसगांव में प्रवीर सिंह बदेशा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, गणेश दुग्गा नगर पंचायत अध्यक्ष, गणेश जायसवाल नगर पंचायत उपाध्यक्ष, सुखलाल मरकाम जनपद उपाध्यक्ष, शैल सेठीया पार्षद ,रीता शुक्ला महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, हलाल राम मरकाम, सरस गोयल,भरत भारद्वाज , सिंगारपुरी मे तरुण साना जिला महामंत्री एवं अन्य कार्यकर्ता जुगानी कलार मे विश्वनाथ सिकदार मण्डल अध्यक्ष, बोरगांव में सोमा दास जिला महामंत्री महिला मोर्चा, लंजोडा में हितेश साहू, सांसद प्रतिनिधि, सोडमा में चन्द्रप्रकाश पान्डे सांसद प्रतिनिधि, चिचाड़ी में प्रशांत पात्र जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, फुपगांव में गणेश जायसवाल नगर पंचायत उपाध्यक्ष ,आलोर मे राजेश सोना,भन्डासिवनी मे रायसिंग नेताम जिला मंत्री, बानगांव मे सुखलाल मरकाम जनपद उपाध्यक्ष, जैतपुरी में सुखचन्द नेताम जनपद सदस्य एवं स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।