कोण्डागांव
कोरोना मरीजों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाने हेतु हेल्पलाईन नम्बर जारी
12-Apr-2021 9:33 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 12 अप्रैल। कोण्डागांव कलेक्टर के निर्देशन पर होम आइसोलेशन वाले मरीजों को आपात स्थिति में अस्पताल तक पहुंचाने के लिए आपातकाल एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। इसके तहत् होम आईसोलेशन के दौरान किसी भी सहायता के लिए कोण्डागांव जिला प्रशासन हेल्पलाईन नम्बर 7415205657, 7470478454 तथा एमरजेंसी एम्बुलेंस हेतु 8770480962, 7786242180 व आपातकाल चिकित्सक हेतु 9907998446, 9907475855 पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन कोण्डागांव ने जिले के सभी नागरिकों से सतर्क रहनेें, जागरूक रहने, कोविड प्रोटोकोल का पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे