कोण्डागांव

कोण्डागांव, 6 अप्रैल। जिला कार्यालय अटल सदन कोण्डागांव में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी का झंडा लगाकर, महान विभूतियों के तप, त्याग और बलिदान को याद करते उनके छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर, पार्टी का इतिहास व रीति नीति विचारधारा को दोहराते हुए स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण सभी ने साथ बैठकर सुना।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि लोकतांत्रिक आस्था और व्यवस्था पर विश्वास कर भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुषों ने पार्टी की स्थापना की है। राष्ट्रवाद और अंत्योदय भारतीय जनता पार्टी की आत्मा है। जब हम सत्ता में होते हैं, तो हम गुड गवर्नेंस और विकास के लिए काम करते हंै, और जब हम विपक्ष में होते हंै, तब लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करते हैं। इसलिए स्थापित मूल्यों और उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को दृढ़ इच्छाशक्ति व सेवा भावना से कार्यरत रहना चाहिए।
जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कहा कि भेदभाव से परे सामाजिक आर्थिक परिवर्तन के लिए, भय भूख और आतंक से मुक्ति के लिए, गांव गरीब मजदूर किसान का कल्याण कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने, रामराज्य बनाने की विचारधारा भारतीय जनता पार्टी की रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी 4 बूथ अध्यक्षों के निवास पर पार्टी का झंडा लगाने और नाम की तख्तियां लगाने के साथ ही पार्टी के गौरवशाली इतिहास औरं विकास की चर्चा कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं का प्रसार किया गया। इस दौरान आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रवीण बरडिय़ा और संजय मोदी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष नागरिकों को कोरोना से बचने की समझाइश देते मास्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मनोज जैन, जैनेन्द्र सिंह ठाकुर, दयाराम पटेल, विनोद शर्मा, जितेंद्र सुराना, गोपाल दीक्षित, प्रतोष त्रिपाठी, रौनक दीवान, कुलवंत चहल, महेंद्र पारख, सुनील कोर्राम, लक्ष्मि ध्रुव अनिता नेताम, संगीता चक्रधारी, बंटी नाग, पोलटू चौधरी, नागेश देवांगन, ललित देवांगन, विश्वजीत चक्रवर्ती, जय हिंद ठाकुर, रौनक पटेल व अन्य मौजूद रहे।