कोण्डागांव
कोंडागांव को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार, मरकाम ने दी बधाई
01-Apr-2021 9:04 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 1 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कोंडागांव विधयक मोहन मरकाम ने कोंडागांव जिला को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर जिले वासियों, अधिकारियों -कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी।
ज्ञात हो कि केन्द्रिय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड 2021 के तहत पंचायतों के सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए कोंडागांव जिले का चयन कर पुरस्कृत किया है। केंद्रीय पंचातयती राज मंत्रालय ने विभिन्न श्रेणियों में पुरिस्कृत राज्यो, जिलों, विकासखण्डों और ग्राम पंचायतों को बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे